आइये सीखे अपना स्लैब सबसे अच्छा कैसे बनाये।
सबसे पहले हमे ये पहचानना जरुरी है के उसके लिए कौनसे प्रोडक्ट्स चाहिये।
१ एक अच्छी कंपनी का सीमेंट ( ब्रांडेड)
२ अच्छी क्वालिटी की रेत ( सैंड)
३ अच्छी क्वालिटी की बजरी ( गिट्टी)
४ पीने योग्य पानी
५ अच्छी क्वालिटी की शटरिंग
६ सबसे अच्छी क्वालिटी के वर्कर जो हमारे स्लैब को भी अपने घर जैसा ही समझे.
एक अच्छी कंपनी का सीमेंट ( ब्रांडेड):-
सीमेंट हमेशा अच्छी , विश्वसनीय और ब्रांडेड लेना चाइये १सीमेंट का बैग कही से कटा फटा नहीं होना चाहिए , उसमे किसी तरह के लम्पस न बने हो १
सीमेंट हमेशा वो चुनो जिसके साथ टेक्निकल सेवाएं प्रदान होती हो १
सीमेंट की कंपनी से आप उनकी टेक्निकल सेवाएं मांग सकते है १
अच्छी क्वालिटी की रेत ( सैंड) :-
रेत हमेशा धुली और साफ होनी चाहिए।
रेत में किसी तरह की मिलावट नहीं होनी चाहिए। ( जैसे मिटी,,,)
मिटी सीमेंट से कोई मेल नहीं है मिटी हमेशा सीमेंट की गुणवता को ख़राब करती है।
अच्छी क्वालिटी की बजरी ( गिट्टी):-
गिट्टी हमेशा कठोर, एंगुलर और साफ़ धूली हुई होनी चाहिए।
गिट्टी हमेशा दो प्रकार होनी चाहिए।
10 mm और 20 mm
गिट्टी हमेशा कोणीय ही होनी चाहिए। उसमे गोल क़िस्म की गिट्टी बहुत कम यानी २० % तक ही हो।
पीने योग्य पानी :-
कॉन्क्रीट में मिक्सिंग करने के लिए जो पानी उपयोग में लाये वो पीने योग्य हो।
अच्छी क्वालिटी की शटरिंग:-
शटरिंग वूडन की हो या स्टील की पर उसमे किसी तरह का भी गैप नहीं होना चाहिए।
शटरिंग के गैप्स को कवर करने के बाद ही स्लैब कास्ट करना चाहिए।
शटरिंग को दोनों तरफ से चेक करना चाहिए। ( हॉरिजॉन्टल और वर्टीकल )
सबसे अच्छी क्वालिटी के वर्कर जो हमारे स्लैब को भी अपने घर जैसा ही समझे. :-
हम हमेशा ही इस केटेगरी को इग्नोर करते है।
क्वालिटी वर्कर ही क्वालिटी वर्क की पहचान होते है।
वर्कर के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करना चाहिए।
वर्कर के साथ हमेशा काम करने से पहले एक छोटी सी मीटिंग करे। ये हमेशा लाभदायक रहती है।
.... ....... ...... धन्यवाद्।
अगर आपको ये जानकरी लाभदायक लगी हो तो कमेंट जरूर करें। इस्पे अगर आपको
पूर्ण विवरण चाहिए हो तो जरूर बताये।
Comments
Post a Comment